PM Modi on Manipur: PM compares Chhattisgarh with Manipur, CM gives advice- see Uttar Pradesh too

रायपुर। PM Modi on Manipur: मणिपुर में हुई की घटना की तुलना छत्तीसगढ़  से करने पर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखा पलटवार  किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तुलना राजनीति से प्रेरित है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच दो महिलाओं को नग्न कर प्रदर्शन करवाए जाने की घटना पर पीएम ने नाराजगी जताई है।

साथ ही उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वो महिला सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए समर्पित होकर काम करें। उन्होंने आगे कहा कि घटना चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़, अथवा मणिपुर की हो। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

पीएम मोदी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि पीएम ने छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से की है। यह तुलना राजनीति से प्रेरित है। सीएम बघेल ने आगे कहा कि पीएम मोदी को उत्तर प्रदेश की तरफ भी देखना चाहिए कि वहां किस तरह कोर्ट में हत्याएं की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।