Narendra Modi

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजधानी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 10:10 बजे पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएमओ ने उनके प्रवास का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर में 2 घंटे 40 मिनट रुकने वाले हैं।

पीएम 7 जुलाई को सुबह 10:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 10:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। 10:35 बजे युनिवर्सिटी ग्राउंड में बन रहे टेंप्रेरी हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 10:40 हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी 10:45 बजे से 11:20 बजे तक छत्तीसगढ़वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

सुबह 11:30 बजे से 12:10 बजे तक वह साइंस कॉलेज मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात पीएम हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और वहां से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12: 50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

See also  CG NEWS : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।