पुलिस आरक्षक भर्ती का परिणाम जारी, प्रदेश में पहली बार थर्ड जेंडर का हुआ चयन, देखें रिजल्ट…
पुलिस आरक्षक भर्ती का परिणाम जारी, प्रदेश में पहली बार थर्ड जेंडर का हुआ चयन, देखें रिजल्ट…

टीआरपी डेस्क। पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए है। चयन प्रक्रिया का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://www.cgpolice.gov.in पर देखा जा सकता है। परिणाम के अनुसार, प्रदेश में पहली बार पुलिस विभाग में तृतीय लिंग का आरक्षक के रूप में चयन हुआ है।

रायपुर रेंज में रायपुर रेंज अंतर्गत 315 पुरुष, 71 महिला व 9 तृतीय लिंग (8 रायपुर,1 धमतरी) कुल 395 पुलिस आरक्षक के रूप में चयन हुआ है। इसमें 1 सहायक आरक्षक और 27 होमगार्ड भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरक्षक ट्रेड में 46 चालक, 19 अन्य ट्रेड आरक्षकों की सूची भी संलग्न है। जिसमें ट्रेड आरक्षक के 19 में कुक के पद पर 1 महिला भी चयनित हुई। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण सहित सभी नियमों का पालन किया गया है।

दरअसल, जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 दिसंबर 2017 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 28 जनवरी से 11 फरवरी तक आरक्षक भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता का परीक्षण राजधानी रायपुर में किया गया था। वही सभी संभाग मुख्यालयों में भी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

See also  CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।