रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल एरिना के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी चालक युवती की को टक्कर मार दी। हादसे में श्रेष्ठा सतपथी (21) की मौत हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया है।

दरअसल अफसर पत्नी शिखा अग्रवाल पर 10 दिन पहले ही डेंजरस ड्राइविंग के कारण 2000 रुपए का चालान हुआ था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या गाड़ी ले जाकर थाने में खड़ी कर देने से हिट एंड रन के आरोपी को जमानत दी जा सकती है। जबकि घटना स्थल से 200 मीटर दूर पर ही अस्पताल था। तत्काल अगर बच्ची को अस्पताल ले जाया जाता तो हो सकता है उसकी जान बच सकती थी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रैश ड्राइविंग के कारण अफसर पत्नी शिखा अग्रवाल का चालान बना था। इससे पहले भी कई बार उनका चालान बन चुका है।

See also  आईटी छापे पर गरमाई सियासत, सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर जताई आपत्ति, केंद्रीय बल के इस्तेमाल को बताया असंवैधानिक और दुर्भाग्यपूर्ण

हादसे के तुरंत बाद ही अफसर पत्नी घटना स्थल से फरार हो जाती हैं। वहीं कार किसी दूसरे थाने में मिलती है। हालांकि पुलिस ने कार जब्त कर लिया और आरोपी महिला को थाने भी लेकर आ गई। मगर दोनों ही वाहनों के रफ्तार का हवाला देते हुए आरोपी महिला को जमानत भी दे दिया।

बता दें कि मामला 1 अगस्त का है। पुलिस के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित सृष्टि गार्डन निवासी श्रेष्ठा सतपथी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हुई है। गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे वह स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबंधा की तरफ आ रही थी।

इसी दौरान वीआईपी रोड होते हुए तेज रफ्तार कार सीजी 14 एमपी 0686 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार कार चलाते हुए युवती की स्कूटी को सामने से टक्‍कर मार दी। कार की टक्कर से युवती स्कूटी से मुंह के बल गिरकर बेहोश हो गई। नाक और मुंह से खून निकलने लगा। घटना के बाद आस-पास उपस्थित लोगों ने युवती को उपचार अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

See also  Swine Flu: दुर्ग में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, कुल 23 एक्टिव केस, अलग-अलग अस्पतालों में 13 मरीजों का इलाज जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।