बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए दो जवानों को इंडियन एयर फोर्स की मदद से रायपुर लाया गया है। दोनों जवानों का इलाज निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि एक जवान के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे जवान के शरीर में कई फ्रैक्चर हैं। सिर में गोली या छर्रे की चोट और विस्फोट के प्रभाव को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती। जवान जग्गू कलमू को छाती और सिर में मल्टिपल फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि जवान गुलाब शाह के पैर में गोली लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं, और फिलहाल जवानों का एक्स-रे और सीटी स्कैन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि गोली शरीर में अंदर है या बाहर।

See also  भाजपा नेता की हत्या नक्सलियों ने की थी, ली जिम्मेदारी, पर्चा जारी कर लगाया आरोप

बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की बड़ी संख्या के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद, डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए भेजी गई थी। इस दौरान, नक्सलियों ने जवानों पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने 31 नक्सलियों के शव बरामद किए, जिनमें वर्दी पहने हुए थे। साथ ही, मौके से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303 बंदूक, बीजीएल लांचर और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल, सभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और जवान सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद हो गए हैं और दो घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।