बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अब बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर रेंज के आईजी को एक पत्र भी भेजा गया है।

इस पत्र में लिखा गया है कि, वे 7 दिन के भीतर वहां नया पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने के लिए स्थान, बजट आदि का आंकलन कर रिपोर्ट भेजें। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन में पुलिस पब्लिक स्कूल खोला हुआ है। जो बच्चों क पालको औव बच्चों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

स्कूल की लोकप्रियता के चलते ही बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल की स्थापना के लिए पुलिस महानिदेशक ने आईजी को पत्र लिखा गया है। बता दें कि CBSE कोर्स के तहत संचालित इस स्कूल में पुलिस वालों के बच्चे ही पढ़ाई कर सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।