Police Training Medal: छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 8 पुलिसकर्मी होंगी सम्मानित

रायपुर। गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए Union Home Minister’s Medal For Excellence in Police Training पदक की घोषणा कर दी गयी है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 8 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रदाय किया गया है।

  1. अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव
  2. सोहन लाल साहू, एडीपीओ
  3. मनोज डहरिया, निरीक्षक
  4. मीना साहू, निरीक्षक
  5. विक्रम सिंह राजपूत, उ.नि.अ.
  6. चन्द्रकांत हरवंश, सहायक प्लाटून कमाण्डर
  7. संदीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक
  8. अनिल कुमार सोरी, प्रधान आरक्षक

केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रशिक्षण संस्थाओं में भ्रमण कर प्रशिक्षण शालाओं में दी जाने वाली प्रशिक्षण, संसाधन एवं इन्डोर क्लास में पढ़ाये जाने वाले प्रशिक्षक अधिकारियों के स्तर का अवलोकन कर इस मेडल हेतु योग्य अधिकारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करती है।

वहीं अंजली येरेवार को पूर्व में ऑल इंडिया बैडमिंटन पुलिस स्पर्धा वर्ष 2018 में भी स्वर्ण पदक तथा वर्ष 2020 में मिक्स डबल स्पर्धा में रजत पदक, व्यक्तिगत् स्पर्धा में कॉस्य पदक भी प्राप्त हो चुका है। इससे पूर्व ऑल इंडिया बैडमिंटन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ पुलिस से किसी भी खिलाड़ी को पदक प्राप्त नहीं हुआ था। किन्तु पहले ही प्रयास में अंजली येरेवार को बैडमिंटन की नेशनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था। वर्तमान में अंजली येरेवार द्वारा पी.टी.एस. राजनांदगांव में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।