रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया गया है। सोमवार को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने चालान पेश नहीं किया और आगे की प्रक्रिया के लिए 3 अक्टूबर तक का समय मांगा।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को बलौदाबाजार हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया गया था। तब से वे पिछले डेढ़ महीने से जेल में हैं। उनकी जमानत याचिकाएं 10 सितंबर और 17 सितंबर को अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी हैं, जिससे उनकी कानूनी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

देवेंद्र यादव ने चालान पेश करने में हो रही देरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर चालान पेश करने में देरी कर रही है, ताकि उनके खिलाफ झूठे आरोप गढ़े जा सकें। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और कहा है कि यह उनकी और उनकी पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाने के लिए किया जा रहा है।

See also  देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने के विरोध में कांग्रेस नेता ने शुरू किया आमरण अनशन, अपनी मांग को लेकर पार्टी दफ्तर में लगाया पोस्टर

विधायक देवेंद्र यादव का मामला राजनीतिक रूप से भी गर्माया हुआ है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित मामला है और न्यायपालिका में विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।