political affairs committee meeting - मरकाम नदारद, पुनिया के दाएं सीएम तो बाएं टीएस बैठे
political affairs committee meeting - मरकाम नदारद, पुनिया के दाएं सीएम तो बाएं टीएस बैठे

विशेष संवादाता, रायपुर

पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी मीटिंग में CG के राजनीतिक हालातों और 2023 के चुनाव पर बात-चीत का दौर चला। लकिन नामालूम वजहों से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम इस अहम् बैठक से दूर रहे। बताते हैं कि बैठक में मुख्य कुर्सी पर पीएल पुनिया बैठे और उनके दाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो बाएं हाथ में मंत्री टाइस सिंहदेव बैठे थे। बैठक में समेत प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उलका, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, अमरजीत भगत खासतौर से मौजूद थे।

बैठक से पूर्व मिडिया से चर्चा के दौरान श्री पुनिया ने कहा बस्तर ही नहीं सभी 90 सीटों का करेंगे दौरा। पुनिया ने कहा कि वे पिछली बार बिलासपुर की तरफ गए। सिर्फ बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। सभी 90 सीटों का दौरा करेंगे। अभी बस्तर दौरे पर जा रहे हैं। वहां की जो समस्याएं हैं उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया दिवंगत साथी मनोज मंडावी के कार्यक्रम में शामिल होने वे जायेंगे। सीएम भी साथ में जा रहे हैं लेकिन वे लौट आएंगे और श्री पुनिया बस्तर की सियासत को टटोलेंगे।

See also  खतरे की घंटीः डेल्टा वेरिएंट के बीच एकबार फिर छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

बीजेपी के पास मुद्दा नहीं तो उसे कमी खोजने में लगी है

एआईसीसी की स्टेयरिंग कमेटी में छत्तीसगढ़ से किसी को शामिल नहीं किए जाने औैर यहां के नेताओं की उपेक्षा के भाजपा के आरोप पर पुनिया ने कहा कि नए किसी सदस्य का नाम जोड़ा ही नहीं गया है तो फिर उपेक्षा कहां से हो गई। भाजपा के पास कोई काम है नहीं। उनकी राजनीतिक जमीन छत्तीसगढ़ से खिसकती जा रही है इसके बाद भी उन्हें कांग्रेस की कमी खोजने में अपनी उर्जा लगा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।