टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अश्लील टिप्पणियों ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। भिलाई और बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक, 3 दिन पहले एक व्यक्ति ईश्वर दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा को लेकर फेसबुक पोस्ट डाली थी। बृजमोहन सिंह ने उसी पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिससे मामला तूल पकड़ गया। बता दें इस मामले में कांग्रेस नेता को जेल भेज दिया गया है।

BJP नेताओं ने वैशाली नगर थाने में देर रात तक डटे रहकर कार्रवाई की मांग की। शरद गुप्ता, नितेश मिश्रा, स्वीटी कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। CSP सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, कांग्रेस नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  लोकवाणी: देश के नए विश्वास के रूप में उभरा छत्तीसगढ़: बघेल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कि पुलिस ना ये बता रही है कि बृजमोहन सिंह ने क्या पोस्ट किया, ना ये कि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है। उनके परिवार और समर्थक परेशान हैं। पुलिस अगर संतोषजनक जवाब नहीं देती, तो कांग्रेस सख्त रुख अपनाएगी।

बता दें कि पूर्व साडा उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। वे शांति नगर, दुर्ग के निवासी हैं और चार दशकों से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस संबंध में दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि बृजमोहन सिंह से पूछताछ की प्रक्रिया अभी जारी है, और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बृजमोहन सिंह, जो पहले साडा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, वैशाली नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ चुके हैं।

See also  Breaking : TI, SI समेत 20 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।