रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दबिश के बाद कांग्रेस में रोष व्याप्त है। पार्टी ने 11 मार्च को प्रदेशभर में ईडी और भाजपा का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।

भाजपा का पलटवार: भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही कार्रवाई

ED की कार्रवाई के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ED स्वतंत्र जांच एजेंसी है और सोर्स के आधार पर कार्रवाई कर रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा, और जिसने कुछ गलत नहीं किया, उसे डरने की जरूरत नहीं है।

ED जांच पर मंत्री नेताम का बयान

राज्य के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि ED ने संवैधानिक अधिकारों के तहत कार्रवाई की है। जो साक्ष्य मिले हैं, उनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ED की कार्यवाही का विधानसभा के प्रश्नों से कोई लेना-देना नहीं है।

See also  समीर विश्नोई की जगह इस IAS अधिकारी को मिली CHIPS की जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर भाजपा का पलटवार

नेताम ने भूपेश बघेल के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आरोप सिद्ध होने लगते हैं, तब वे ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें करने लगते हैं। उन्होंने बघेल के बयानों को घबराहट का परिणाम बताया।

कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

ED की कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, तो भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई करार दे रही है। 11 मार्च को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन से सियासी टकराव और बढ़ सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।