रायपुर। विधानसभा सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस ने बड़ा हमला बोलते हुए बीजेपी पर मुद्दों से भटकाने और विपक्ष को फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि तमनार में हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही मेरे बेटे को निशाना बनाया गया जबकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है। यह बातें आज भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

वहीं भाजपा के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया, डबल इंजन की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है, लेकिन फिर भी सत्ता में बने रहने के लिए विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

See also  कोरोना वारियर्स की मदद के लिए आगे आए समाजिक कार्यकर्ता, नर्स को इंट्री नहीं देने वाले मकान मालिक से मिलकर समझाया

उन्होंने साफ किया कि 22 जुलाई को कांग्रेस एक बड़ा प्रदर्शन करेगी। भ्रष्टाचार का शोर मचाने वाले अब खुद चुप क्यों हैं? चुनाव से ठीक पहले महादेव सट्टा ऐप के बहाने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 508 करोड़ का आरोप लगाया गया। लेकिन अब उस मुद्दे पर कोई चर्चा क्यों नहीं होती? महादेव सट्टा ऐप बंद हुआ क्या? और वो रवि उत्पल, जिसे भाजपा हीरो बना रही थी, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया?

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की जनता अब भी उनके शासन को याद करती है और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है चाहे पर्यावरण हो, कानून व्यवस्था या पारदर्शिता। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 22 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस राज्यभर से कार्यकर्ताओं को बुला रही है। साथ ही सभी राज्यमार्गों पर चक्का जाम करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है। यह बातें आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, मैनपाट में तापमान 4 डिग्री से नीचे, ओस की बूंदें बर्फ में हुई तब्दील

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।