कीमती अर्जुन लकड़ी का हो रहा था परिवहन, वन विभाग ने मारा छापा, एक मेटाडोर और तीन ट्रेक्टर जब्त

रायपुर। अभनपुर जिले के लमकेनी गांव में आरामिल में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध काष्ठ जब्त किया गया। अवैध काष्ठ संग्रहण व चिरान की शिकायत के आधार पर उप वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में वन विभाग ने कार्यवाही की।

ग्राम लमकेनी स्थित शुक्ला आरामिल में कहवा लकड़ी के अवैध चिरान होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध काष्ठ जब्त कर काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरामिल में ताला लगाकर विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया।

इसी कार्यवाही के दौरान आस-पास के क्षेत्र में अवैध रूप में अर्जुन काष्ठ परिवहन करते हुए एक मेटाडोर व 3 ट्रेक्टर भी आज की कार्यवाही में जब्त किया गया। लगभग 35 घनमीटर कहवा (अर्जुन) काष्ठ जब्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 5 से 7 लाख रूपए है। चारों वाहन में अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के तहत राजसात की कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।