टीआरपी। Chhattisgarh State Forest Development Corporation. : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक के पद पर प्रेम कुमार को पदस्थ किया गया है। राज्यपाल के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रशासन के अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी ने यह आदेश जारी किया है। वर्तमान में प्रेम कुमार इको टूरिज्म तथा वन्य प्राणी प्रबंधन एवं योजना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक पर हैं।


इनके अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के कार्यकारी संचालक पद पर पदस्थ किया गया है।

संजीता गुप्ता के कार्यकारी संचालक पर पदभार ग्रहण करने के दिनांक से भारतीय वन सेवा वेतन, नियम 2016 के नियम 12 के तहत कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय वन सेवा के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है।

See also  लूटेरों ने पोते को बचाने का प्रयास कर रही दादी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत.. कियोस्क सेंटर में लूट का कर रहे प्रयास

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।