Mantralaya

रायपुर। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में विभाग बजट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार विभाग नवंबर 2024 तक प्रस्ताव दे सकते हैं।

बजट के संबंध में जनवरी 2025 में मंत्री स्तरीय चर्चा होगी, जिसके बाद बजट फाइनल किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा जारी बजट कार्यक्रम में बताया गया है कि, आदिवासी क्षेत्र उपयोजना और अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के बजट प्रस्ताव आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के वित्तीय सलाहकार प्रकोष्ठ को भेजा जाएगा।

वहीं विभागों को भी निर्देश दिया गया है कि, नवीन व्यय के प्रस्तावों को सूक्ष्म परीक्षित के रूप में शामिल कराएं। साल 2025-26 के बजट में अपरीक्षित व्यय के नवीन मदो के स्थान पर परीक्षित मद के रूप में प्रस्तावों को वरीयता दी जाएगी। अपरीक्षित नवीन मद के प्रस्ताव केवल मंत्री स्तरीय चर्चा में ही विचार किए जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।