टीआरपी। Union Home Minister Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 04 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे इस दौरान बस्तर प्रवास पर रहेंगे। मंत्री के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
लापरवाही न बरतें
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।


