कोरोना संक्रमित पाए गए BJP के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारी
कोरोना संक्रमित पाए गए BJP के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारी

रायपुर। कोरोना संक्रमित पाए गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। 7 फरवरी को सीने में तकलीफ के चलते उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता रामप्रताप सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका अभी उपचार रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में चल रहा है। हालात में सुधार नहीं होने के बाद आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है।

बीजेपी नेता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अस्पताल के बाहर लग गया। रामप्रताप सिंह की तबीयत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता चिंतित नजर आए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  सरकारी किताबों के अलावा दूसरे प्रकाशन की किताबें नहीं चलाने के फरमान का निजी स्कूल एसोसिएशन ने किया विरोध, हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।