जशपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के जशपुर पहुंची। जहां आगडीह हवाई पट्टी पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिन्तामणी महाराज, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के मांझाटोली कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोनारी एयरपोर्ट रोड पर राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही आम राहगीरों की आवाजाही रोक दी गई थी। राष्ट्रपति का काफिला लगभग 45 गाड़ियों का था, जो सोनारी एयरपोर्ट से रवाना हुआ। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति एयरपोर्ट के पिछले गेट से निकलने की संभावना जाताई गई थी, हालांकि मुख्य गेट और आसपास की सड़कों पर भी लोगों को खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई। ड्यूटी पर जाने वाले कई लोगों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करनडीह स्थित जाहेर गाड़ में पूजा-अर्चना कीं। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन सतर्क नजर आया। इस दौरान वाहनों के काफिले के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित थे। उन्होंने भी जाहेरगाड़ में पूजा अर्चना की।

See also  सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सर्चिंग के दौरान 7 नक्सली गिरफ्तार, तीन ने छोड़ा लाल आतंक का साथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।