News collage representing five major news stories of Chhattisgarh
बीजापुर में नक्सल पीड़ितों का प्रदर्शन, हसदेव में EC को चुनौती और रायपुर में बैरिकेडिंग समेत छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें।

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर के दौरे पर रहेंगी, जहाँ वे ‘बस्तर पण्डुम 2026’ का शुभारंभ करेंगी। वहीं, देश के गृहमंत्री अमित शाह भी आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे हैं, जहाँ वे नक्सलवाद को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे।

राष्ट्रपति का बस्तर आगमन जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश है, वहीं गृहमंत्री की हाई-लेवल मीटिंग बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की रणनीति के लिए निर्णायक साबित होगी। इसके साथ ही रायपुर को ‘एम्यूज ओ रामा’ के रूप में मनोरंजन की नई सौगात मिल रही है।

राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


सुबह 10.30 बजे: भुवनेश्वर से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

10.55 बजे: लाल बाग मैदान में बस्तर पण्डुम के स्टॉल्स का अवलोकन।

11.10 – 12.15 बजे: कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ और संबोधन।

दोपहर 01.30 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवानगी।

गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलवाद पर बड़ी बैठक


अमित शाह आज शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 8 फरवरी को वे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नक्सलवाद (LWE) और विकास कार्यों की गहन समीक्षा करेंगे। 9 फरवरी को वे बस्तर पण्डुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर जाएंगे।

See also  पुलिस की छापामार कार्रवाई, लाखों की विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर को मिला ‘एम्यूज ओ रामा’, कोरबा में विकास कार्य


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के रायपुरा में मध्य भारत के पहले आधुनिक वाटर पार्क ‘एम्यूज ओ रामा’ का शुभारंभ करेंगे। इसकी क्षमता 3,000 से 5,000 लोगों की है और यहाँ मध्य भारत की पहली वाटर पार्क लिफ्ट की सुविधा है।

मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में विकास कार्यों का करेंगे लोकापर्ण

कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन आज 2.17 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

आम आदमी पार्टी का घेराव की चेतावनी


धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास के घेराव की चेतावनी दी है, उनका आरोप है कि कई किसान अब भी अपनी उपज बेचने से वंचित हैं।