रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदन में पहुंच गई हैं। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्पीकर डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी उपस्थित हैं। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्वागत भाषण की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति का विधानसभा में अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से हम सभी अभिभूत हैं और उनके अनुभवों से विधानसभा को लाभ मिलेगा।

See also  सुकमा के जंगलों में जवानों को मिली बड़ी सफलता! नक्सलियों का गोपनीय डंप किया बरामद, 18 किलो बारूद के साथ मिले ये सामान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।