शाम 4 बजे प्रधानमंत्री ले सकते है अहम बैठक, महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
शाम 4 बजे प्रधानमंत्री ले सकते है अहम बैठक, महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

नेशनल डेस्क। आज मोदी कैबिनेट की अहम् बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। एक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक ली जा सकती है। दरअसल, ANI ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी। इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कुछ दिनों पहले भी कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें भारत और नेपाल के बीच धारचूला में महाकाली नदी पर पुल के निर्माण के लिए एमओयू को मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही इस कैबिनेट बैठक में कैबिनेट ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच हुए समझौते पर भी मुहर लगाई थी।

इसके आलावा पिछले बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और स्पेन के बीच सीमा शुल्क मामलों में सहयोग के लिए हुए एमओयू पर को भी स्वीकृति दी थी। जबकि इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते में हुई कैबिनेट बैठक में देश की 15-18 वर्ष की आयु के आबादी के लिए टीकाकरण अभियान को मंजूरी दी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।