रायपुर। छत्तीसगढ़ की हाईटेक राजधानी कहे जाने वाले नवा रायपुर के सेक्टर-31 स्थित खपरी तालाब को एक निजी आवासीय प्रोजेक्ट के लिए घेरने और उसे पाटने की तैयारी चल रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि सरकारी राजस्व रिकॉर्ड और जमीन की हकीकत में भारी विसंगतियां (गलतियां) पाई गई हैं। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिसके चलते NRDA पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे है। वहीं अब मामला सामने आने के बाद NRDA ने कंपनी के प्रतिनिधियों को तलब कर जवाब-तलब किया है।

जहां पानी है वहां तालाब नहीं, जहां सूखा है वहां रिकॉर्ड में पानी!

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा पेंच राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटियों को लेकर फंसा है। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो तालाब आ रहे हैं:

  • पहला तालाब: इसका रकबा सरकारी रिकॉर्ड में कम दर्ज है, लेकिन मौके पर यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें भारी जलभराव है।
  • दूसरा तालाब: राजस्व रिकॉर्ड में एक और तालाब दर्ज है, लेकिन जब मौके पर जाकर देखा गया तो वहां सिर्फ सूखा मैदान नजर आया।
See also  पितरों को भोजन कराने आकाश में ढूंढ रहे कौआ, नहीं दिखने पर हो जाते हैं निराश

मिली जानकारी के अनुसार इसी गड़बड़ी का फायदा उठाकर निजी कंपनी ने तालाब के चारों तरफ अस्थाई बाउंड्रीवॉल खड़ी कर दी है और मुरुम डालकर इसे पाटने की कोशिश की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि, “नवा रायपुर क्षेत्र में तालाबों और जलाशयों को पाटने का खेल लगातार जारी है। इससे पहले भी सेंध और झांझ जलाशय के जलभराव वाले हिस्सों को पाटा जा चुका है। यहाँ तक कि क्रिकेट स्टेडियम के पास भी एक तालाब को खत्म कर दिया गया।

दूसरी तरफ, खपरी नवागांव के ग्रामीण इस तालाब का उपयोग निस्तारी (रोजमर्रा के कामों) के लिए करते हैं। शिकायत के बाद अब कंपनी के लोग कह रहे हैं कि वे तालाब को पाट नहीं रहे, बल्कि इसका ‘सौंदर्यीकरण’ कर रहे हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।