रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दुर्ग जिले के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंच गई हैं। सम्मेलन में प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को बड़ी सौगातें दे सकती हैं। साथ ही सीएम भूपेश बघेल दुर्ग जिले को 309 करोड़ रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगाते देंगे।

बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। भिलाई नगर में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में सीएम बघेल उच्च स्तरीय पुल, ग्रामीण और शहरी सड़कों, स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं तथा स्कूल-कॉलेज भवनों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।