टीआरपी। Property tax will not be collected from temples. : राजधानी के ब्राम्हणपारा स्थित सोहागा मंदिर में संपत्ति कर वसूली का नोटिस देने वाले मोहर्रिर सुशांत और अमर को महापौर मीनल चौबे ने कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी मंदिर से संपत्ति कर वसूल नहीं करने कहा गया है।

नोटिस देने वालों को कारण बताओ नोटिस

रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी जोन और किसी भी वार्ड में स्थित किसी भी मंदिर से नगर निगम द्वारा संपत्तिकर नहीं लिया जाएगा। यह व्यवस्था होने के बावजूद नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 स्थित सोहागा मंदिर ब्राम्हणपास में मोहर्रिर सुशांत और अमर ने संपत्तिकर वसूलने नोटिस दिया। इसकी जानकारी महापौर को मिलने पर महापौर ने मोहर्रिर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नगर निगम द्वारा संबधित मोहर्रिर कर्मचारियों पर नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

See also  जगदलपुर-रायपुर-हैदराबाद नियमित विमान सेवा शुरू, विकास के क्षेत्र में बस्तर भरेगा अब नयी उड़ान, CM भूपेश बघेल बोले- हवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू

लापरवाही बर्दाश्त नहीं


महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंदिर में नगर निगम के सपत्तिकर की वसूली हेतु नोटिस दिए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा है कि नियमानुसार व्यवस्था के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी मंदिर में संपत्तिकर वसूली का नोटिस कदापि ना दिया जाए। महापौर ने कहा कि इस मामले मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।