टीआरपी। property tax : रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे 7 बड़े बकायादारो के व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया है। ये व्यावसायिक परिसर वाले डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं कर रहे थे। इनमें वार्ड 70 के अंतर्गत रायपुरा में पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन पर 45 लाख 99 हजार 952 रुपये का बकाया होने पर तत्काल सीलबंद कर दिया गया है।

जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 अंतर्गत रायपुरा में पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन के 45 लाख 99 हजार 952 रुपये के बकायादार सत्येन्द्र बिसेन इंद्रजीत बिसेन, वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 523112 रुपये के बकायेदार प्रितम सिंग, 223160 रुपये, अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 446911रुपये., हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर, 1817223 रुपये के बकायेदार राहुल धारीवाल 139493 , बकायेदार आदिल खान, 1010705 रुपये बकाया होने पर सभी के व्यावसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। 7 बकायेदारों पर नगर निगम रायपुर जोन 8 राजस्व विभाग का 71 लाख 1056 रू. बकाया शेष है।

See also  अब भूगोल के क्षेत्र में अपना हुनर दिखाएंगे यहां के स्टूडेंट्स, शोध केंद्र को मिली मान्यता, इस महाविद्यालय का हुआ चयन

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।