क्वांटीफाईबल डाटा आयोग

रायपुर। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग प्रदेश के पांच नगर निगम क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा। आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम चरौदा क्षेत्र में तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम रिसाली क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है।

इसी प्रकार 24 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम भिलाई क्षेत्र तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में एवं 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है।

क्वांटीफाईबल डाटा आयोग द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को संबंधित नगर निगमों के महापौर, सभापति एवं समस्त वार्ड पार्षदों को बैठक के संबंध में सूचित करने और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।