रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने त्रैमासिक परीक्षा रद्द कर दी है। माशिमं की तरफ से इस संदर्भ में सभी डीईओ को निर्देश जारी कर दिया है। माशिमं के अधिकारियों का कहना है कि अब परीक्षा विभाग की ओर से नहीं बल्कि सभी स्कूल द्वारा ही आयोजित की जाएगी।

अपने अपने स्तर से परीक्षा लेंगे। अपने निर्देश में माशिम ने कहा है कि कक्षा नवमी से कक्षा बारहवीं तक की तिमाही परीक्षा के प्रश्नपत्र स्थानीय स्तर पर शालाओं द्वारा तैयार कर तथा समय सारिणी निर्धारित कर परीक्षा आयोजित की जावेगी।

पूर्व की तरह शिक्षक परीक्षा के प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर लिखेंगे। सभी DEO ने स्कूलों को सूचित कर दिया है कि माशिमं के प्रश्नपत्र का उपयोग न किया जाए। तिमाही परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा।

तिमाही परीक्षा का टाइम टेबल भी स्कूल स्तर पर ही निर्धारित किया जाएगा परंतु यह ध्यान रखा जाएगा कि सभी स्कूलों में तिमाही परीक्षा अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाए। ऐसा करने से स्कूल स्तर पर पेपर सेटिंग के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

See also  CG Paper Leak Protest: रायपुर के अंबेडकर चौक पर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की कर रहे मांग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।