रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार की नियुक्ति हुई है। आर कृष्णा दास हो यह जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सलाहकार के रूप में आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। सलाहकार के रूप में दास को रूपये 1.50 लाख (रूपये एक लाख पचास हजार) प्रतिमाह प्राप्त होगा तथा अन्य सुविधाएं राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष प्राप्त होगी।

सूत्रों के अनुसार वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में जा सकते हैं। उन्हें नितिन नबीन की मीडिया टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।