रायपुर। रैबीज से ग्रसित हेमंत अलामी की मौत के बाद नारायणपुर के ओरछा ब्लॉक के काकावाड़ा गांव में कई लोगों में रैबीज(rabies) फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे यहां दहशत का माहौल है। ये जानकारी रामकृष्ण आश्रम के स्वामी हितानंद महाराज ने दी। इस मामले को स्वास्थ्य संचालक शिखा सिंह राजपूत ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओएच को गांव में जाकर वैक्सीनेशन(Vaccination) करने के निर्देश जारी किए हैं।
सुअर का मांस खाने से नहीं फैलता रैबीज: सीएमओएच
नारायणपुर के सीएमओएच डॉ. आनंदराम ने टीआरपी को बताया कि ये एक वॉयरल (Viral )डिजीज है। दरसल जिस सुअर को पागल कुत्ते ने काटा था, ग्रामीणों ने उसको तीर से मार दिया और उसका मांस पकाकर खा गए। इस पर डॉ. आनंदराम ने कहा कि मांस पकाकर खाने से रैबीज नहीं फैलता, ये लार से फैलता है। यानि पीडित के चाटने या फिर जूठे बर्तन आदि का इस्तेमाल करने से इसके फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
4 लोगों को लगाई गई वैक्सीन:
काकावाड़ा गांव में 4 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। बाकी लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य संचालक शिखा सिंह राजपूत ने आदेश दिया है कि पूरे गांव का वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए। ऐसे में सोमवार या फिर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग का अमला काकावाड़ा जाने की तैयारी कर रहा है।

See also  दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस एक बार फिर हारी हुई इस प्रत्याशी पर दांव खेलने के मूड में....!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।