radhika kheda
radhika kheda

रायपुर। कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे के बाद आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ओर से नेशनल को आर्डिनेटर बनाई गईं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जमकर आरोप लगाए। राधिका ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को तो लपेटा ही, साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी जमकर आरोप लगाए।

राम मंदिर जाने पर मुझे डांटा गया : राधिका खेड़ा

राधिका खेड़ा ने कहा, मैंने हमेशा सुना है कि कांग्रेस राम विरोधी, सनातन विरोधी और हिंदू विरोधी है, लेकिन मैंने कभी इस पर विश्वास नहीं किया। महात्मा गांधी हर बैठक की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से करते थे। जब मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मेरा हकीकत से सामना हुआ। मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने फोटो या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो मैं अयोध्या क्यों गई।

See also  CG Breaking: कांग्रेस की पहली सूची 7 सितंबर तक, लिस्ट तैयार, केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी का इंतजार, दिल्ली से होगा ऐलान

सुशील शुक्ला पर राधिका ने लगाया ये आरोप

राधिका खेरा ने कहा कि, जब मुझे छत्तीसगढ़ भेजा गया तो वहां लगातार अपमानित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि, मुझे सुशील आनंद शुक्ला ने शराब ऑफर की। कोरबा में लगातार मुझे कमरे में सामने आकर शराब ऑफर की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन ने शराब पीकर मेरे कमरे को खटखटाया।

शुक्ला के कहने पर दो अन्य लोगों ने मुझे कमरे में बंद किया : राधिका

आगे राधिका ने कहा हद तब हुई जब 30 तारीख को कांग्रेस दफ्तर छत्तीसगढ़ में सुशील आनंद शुक्ला ने जब मैं उनसे बात करने गई तो, उन्होंने मुझे गालियां दीं। चिल्लाने लगे, बत्तमीजी की मेरे साथ। मैने जब रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो, सुशील आनंद शुक्ला के कहने पर दो अन्य लोगों ने गेट बंद कर गया, कुंडी लगा दी। मुझे दरवाजा नहीं खोलने दिया गया। मुझसे बदसलूकी की गई। जो उस पल मेरे साथ हुआ, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

See also  Amrit Bharat Station Scheme: छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, कल अंबिकापुर में होगा कार्यक्रम, उरकुरा समेत कई स्टेशनों जोड़ी गईं ये सुविधाएं

पायलट ने मुझे चुप रहने को कहा

मैने सबसे पहला छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट को काल किया। मैंने सारे घटनाक्रम से उन्हें अवगत करवाया, लेकिन मुझे चुप रहने को कहा गया। भूपेश बघेल ने भी मेरा कॉल नहीं उठाया, पवन खेरा, जयराम रमेश किसी ने मेरा कॉल नहीं उठाया।

दीपक बैज ने मुझसे पूछा- आप कितनी शराब पीती हैं

राधिका खेड़ा ने आगे कहा कि, अगर मैं कोऑर्डिनेट करके नहीं चलती, तो क्या मुझे कमरे में बंद करके बदसलूकी की जाएगी। मैने 6 दिन इंतजार किया, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सबको मैंने अपनी आप बीती बताई। लेकिन किसी ने एक्शन नहीं लिया। राधिका ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में नारी न्याय कागज पर है, धरातल पर नहीं। राघिका ने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुझसे कहा, आप शराब पीती हैं न, कितनी पीती हैं।

भूपेश ऐसा क्या पहुंचाते हैं प्रियंका के पास..

इसके बाद राधिका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लपेटते हुए कहा कि, ऐसा क्या है भूपेश बघेल के पास, जो वे प्रियंका गांधी को पहुंचाते हैं, जो उन्हें संरक्षण दिया जाता है। क्या मेरा राम मंदिर जाना इतना चुभ गया कि, मेरे खिलाफ यह षड्यंत्र रचा गया। आखिर में राधिका ने कहा कि, अब तो प्रभु श्रीराम ही मुझे न्याय दिलाएंगे।

See also  वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, पदोन्नत 16 सहायक आयुक्तों के तबादले का आदेश जारी