रायपुर। गुरुवार को पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निगम-मंडल में नियुक्ति करने को लेकर फ्रीहैण्ड देकर नई फजीहत खड़ी कर दी। सियासी गलियारों के जानकारों का मानना है कि ये इतना आसान नहीं होगा जितना कि लोग समझ रहे हैं।

यहां निगम-मंडलों में कुल सौ पद हैं और डेढ हजार से ज्यादा जिम्मेदार। पार्टी का हर बड़ा या फिर छोटा नेता इसी ओर टकटकी लगाए हुए है कि उसको निगम-मंडल में एडजस्ट किया जाएगा। अब ऐसे में पार्टी के अंदर कलह पैदा हो सकती है। इसके आसार शुरुआत में ही दिखाई देने लगे।

क्या होंगी शर्तें:

दरअसल भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके निगम-मंडल में नियुक्ति करेंगे। मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि सभी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें।

राहुल गांधी के नेतृत्व पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा है। राहुल में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है।

See also  राज्य सूचना आयोग की बड़ी कार्यवाही, प्रदेश के 5 सूचना अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना

अब जरा इसकी एक बानगी देखिए:

मंत्रीमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर इंतजार और अटकलों के बीच पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 100 से कम पदों के लिए 1500 से ज्यादा दावेदार हैं। हर ब्लॉक से कम से कम 5-5 लोगों की मंशा है, कुछ लोगों को ही एडजेस्ट करना बड़ी चुनौती है।

सब मिलकर सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाकर काम करेंगे। वहीं कोरबा से विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि निगम-मंडल में नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री को है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया जाएगा। राजस्व मंत्री का ये बयान ही अपने आप में ये बताने के लिए काफी है कि भीतरखाने में क्या चल रहा है?

आज वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे सीएम:

भूपेश बघेल आज वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी राहुल गांधी से चर्चा की है।

See also  शनिवार को 13वें मंत्री के रूप में शपथ लेगें सीतापुर विधायक अमरजीत भगत

जोगी ने भगत को दी ट्वीटर पर बधाई:

प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच जकांछ अध्यक्ष अमित जोगी ने सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को ट्वीटर पर बधाई दी है। अमित ने ट्वीट किया-मैंने सुना है कि मेरे बड़े भाई और चार बार के विधायक अमरजीत भगत, जिनके साथ मुझे अनेक बाद जनआंदोलन करने का सौभाग्य मिला।

उनको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। अजीत जोगी और जनता कांग्रेस की ओर से भगत को बधाई देता हूं। तो वहीं सियासी गलियारों में इस बधाई के भी कई मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।