रायपुर। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंच गई है। रायगढ़ पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत किया गया है। इसके बाद राहुल की यात्रा रेंगालपाली में ध्वज हस्तान्तरण के लिए पहुंची है और अब वे आम सभा को संबोधित करेंगे। खबर है कि रेंगालपाली में राहुल गांधी की सभा का भी आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बड़े-बड़े उद्योगपति चीन से माल खरीदकर आपको बेचते हैं। इससे चीन का पैसा बनता है, रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है। महंगाई बढ़ती है तो परेशानी आपको होती है, अडानी और मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी आप पर आर्थिक अन्याय हो रहा है, जिसे आप देख नहीं पा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  रक्षक बना भक्षक : लॉ स्टूडेंट से रेप करने वाला आरक्षक गिरफ्तार, सिंहदेव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।