रायपुर। नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा कथित संबंध को लेकर अपनी बात रखी है। राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस मामले में हर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

बता दें कि राहुल टिकरिहा के खिलाफ उनके चाचा ने गंभीर आरोप लगाते हुए पत्र सावर्जनिक किया था। कांग्रेस के एक नेता ने जिसे वायरल कर दिया। इस संबंध में आज भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रेस वार्ता कर कथित संबंध को लेकर लगाए गए आरोप से इंकार किया है। उन्होंने कथित चाचा के संबंध में कहा कि कहा कि वो मेरे परिवार के नहीं हैं।

उन्होंने मीडिया को जानकारी में बताया कि मामला वर्ष 2022 का है। इस पर 2023 में कोर्ट का फैसला भी आ चुका है। कोर्ट ने मुझे क्लीन चिट देते हुए माना था कि दिए गए तथ्य भ्रामक हैं।

वहीं कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक प्रकार से राजनीतिक षडयंत्र है। कांग्रेस विधायक के साथ मेरी लड़ाई हुई थी। लोगों के हित के लिए लड़ाई लड़ने पर उनके खिलाफ 14 एफआईआर दर्ज हैं।

See also  स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

इसी के साथ ही वायरल ऑडियो पर राहुल टिकरिहा ने कहा कि फेक ऑडियो है। बिल्कुल छेड़खानी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जितने स्क्रीन शॉट हमे मिलेंगे, हम सबको मानहानि का नोटिस भेजेंगे। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैं एफआईआर भी करवाऊंगा, और न्यायालय भी जाऊंगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।