रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव ने गोली मारकर की आत्महत्या, दो दिन पहले ही पहुंचे थे पैतृक गांव
रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव ने गोली मारकर की आत्महत्या, दो दिन पहले ही पहुंचे थे पैतृक गांव

टीआरपी डेस्क। चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों गांव में छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव महेंद्र यादव उर्फ जानकीशरण ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वह दो दिन पहले ही रायगढ़ से पैतृक गांव आए थे।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह आई सामने

पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू की है और प्राथमिक छानबीन में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस खुदकुशी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला से भी जोड़कर छानबीन कर रही है।
चित्रकूट के राजापुर थानांतर्गत छीबों गांव में रहने वाले शिवनंदन यादव का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव उर्फ जानकीशरण काफी समय से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रह रहे थे। वह काफी समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और रायगढ़ कांग्रेस जिला सचिव के पद पर थे। दो दिन पहले वह अपने पैतृक गांव परिवार के पास आए थे।

See also  राहत: काबू में कोरोना, 2840 नए संक्रमित 4961 ने दी मात, 67 मरीजों की मौत

तमंचे से कनपटी के नीचे मारी गोली

रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कमरे के अंदर थे, जबकि पिता और मां खेत पर गए थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इस बीच कमरे के अंदर महेंद्र ने तमंचे से कनपटी के नीचे खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी भागते हुए कमरे में पहुंची तो पति को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखकर चीख पुकार मचाने लगी। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और कुछ देर में खेत से पिता व मां भी आ गए। सूचना पर गांव आई पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस की पूछताछ में पिता शिवनंदन यादव ने बताया कि बेटा महेंद्र यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के रायगढ़ जिला में कांग्रेस के जिला सचिव थे। मुख्यमंत्री से भी उनकी बात होती थी और काफी समय से वहीं पर रह रहे थे। वह अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। राजापुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आत्महत्या का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  बिर्रा गांव की रश्मि अब 20 हजार महीने की कमाई से बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।