रेलवे ने एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18029/18030) का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है।
रेलवे ने एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18029/18030) का महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है।

टीआरपी डेस्क। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 के आधुनिकीकरण और ट्रैक अपग्रेडेशन के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यह कार्य 3 से 22 मई तक चलेगा। 20 दिन तक चलने वाले इस काम की वजह से 10 ट्रेनें रद्द रहेगी। कई ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

काम के दौरान टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर, इतवारी-बालाघाट पैसेंजर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर सहित 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें से अधिकांश गाड़ियां 3 मई से 22 मई के बीच पटरी पर नहीं उतरेंगी।

बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये गाड़ियां

रीवा-इतवारी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर-बालाघाट-गोंदिया के बजाय जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा होकर चलाई जाएगी। इसी तरह वापसी में भी ट्रेन इसी परिवर्तित मार्ग का उपयोग करेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और शॉर्ट टर्मिनेशन

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अब दुर्ग तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। विदर्भ एक्सप्रेस को अजनी स्टेशन पर समाप्त और वहीं से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा जबलपुर-गोंदिया, तिरोड़ी-गोंदिया और कटंगी-गोंदिया पैसेंजर ट्रेनें ब्रम्हपुरी स्टेशन तक ही संचालित होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।