Railway News Breaking - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुनव्वर खुर्शीद मुख्य सुरक्षा आयुक्त बने
Railway News Breaking - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुनव्वर खुर्शीद मुख्य सुरक्षा आयुक्त बने

टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुनव्वर खुर्शीद ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल का कार्यभार ग्रहण किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल पर नियुक्ति के पूर्व मुनव्वर खुर्शीद जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ में महानिरीक्षक प्रशिक्षण-सह-निदेशक, के पद पर पदस्थ थे। मुनव्वर खुर्शीद 1993 बैच के आईआरपीएफएस अधिकारी है । उन्होने विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया है, पूर्व में वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उप महानिरीक्षक के पद पर भी कार्यरत थे।

See also  विशेष पहल : चरामेति फाउंडेशन परंपरा सतत जारी, 51 पौधों के साथ बेटियां हुई विदा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।