भूपेश बघेल

रायपुर। रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर केंद्र पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो (ट्रेन) विज्ञापनों में चलती हैं, उन्हें हर रोज हरी झंडी दिखा रहे हैं, और जो पटरियों पर चलती हैं, उन्हें हर रोज लाल झंडी दिखा रहे हैं। आखिर जनता को कब तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

क्या है मामला

दरअसल, शहडोल के पास दो मालगाड़ियों के बीच कल जोरदार भिड़ंत हुई। बिलासपुर कटनी रेल मार्ग के साथ-साथ अन्य रुट पर आवागमन बाधित हो गया। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री जहां के तहां फंस गए। कटनी रूट से आने वाली ट्रेनों के रद्द होने से बिलासपुर के उस्लापुर से लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।