SECR Holi Special Trains 2026 Raipur Bilaspur Durg.

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में राउरकेला स्टेशन का यार्ड का आधुनिकीकरण और तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम जारी है। इस नॉन इंटरलाकिंग काम के लिए बिहार जाने वाली पांच ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों का परिचालन 14 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।

4, 9 और 11 अक्टूबर को पटना से चलने वाली 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल,11 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल,13 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल, 10 अक्टूबर को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल और सात व 14 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद-दरभंगा स्पेशल रद्द रहेगी।

इसी के साथ ही रद्द की गई चार ट्रेनें 12880 भूनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस, 12879 कुर्ला-भुनेश्वर एक्सप्रेस, 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस और 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस को फिर से चलाने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोडने इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम इन दिनों चल रहा है। इस इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कार्य में प्री-नॉन इंटरलाकिंग का काम सात से 10 अक्टूबर तक और नान इंटरलोंकिंग का काम 11 से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।