Liquor party on Rakhi: रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर शराब पार्टी का आयोजन विवादों में आ गया है। राजधानी रायपुर के द बियर कैफे में शुक्रवार 28 अगस्त को भाई-बहन के लिए नाइट पार्टी रखी गई है, जिसका मैसेज और पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस कथित शराब पार्टी का सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रहा है। इसकी फाइंड यूअर वाइब डॉट इन पर बुकिंग हो रही है, रक्षाबंधन को शराब के साथ सेलिब्रेट करने के आयोजन पर बवाल मचने लगा है। छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने कहा है कि घटिया पार्टी बर्दाश्त नहीं होगी और आयोजक था क्लब जिम्मेदार होंगे

क्या है वायरल पोस्टर में? भाई-बहन को फ्री बुकिंग, शराब पर ऑफर

वायरल मैसेज के मुताबिक 28 अगस्त शुक्रवार को द बियर कैफे में नाइट पार्टी का आयोजन है। केवल भाई-बहनों को फ्री बुकिंग पर ही प्रवेश मिलेगा। बुकिंग फाइंड यूअर वाइब डॉट इन (Find YourVibe.in) पर करनी होगी। शाम 7-8 बजे वन प्लस वन शराब के पैग, उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर होगा।

पोस्टर में इस रक्षाबंधन / राखी त्योहार को शराब के साथ सेलिब्रेट करने की बात लिखी है।

बजरंग दल का विरोध, दी सीधी चेतावनी

इस आयोजन पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताया है। दल ने चेतावनी दी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन कल यह घटिया पार्टी हुई तो दल अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा और उसका जिम्मेदार पार्टी आयोजक और क्लब वाले दोनों होंगे।”

बजरंग दल का कहना है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार को शराब पार्टी के नाम पर बदनाम किया जा रहा है। जो उचित नहीं है।

FAQ: राखी पर भाई बहन के लिए शराब पार्टी

सवाल 1. रायपुर में राखी पर शराब पार्टी का आयोजन कहां हो रहा है?

जवाब: रायपुर के द बियर कैफे में 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन के नाम पर नाइट पार्टी का आयोजन रखा गया है, जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है।

सवाल 2. इस पार्टी में क्या ऑफर दिया जा रहा है?

जवाब: भाई-बहनों को फ्री बुकिंग पर प्रवेश, शाम 7-8 बजे वन प्लस वन शराब के पैग और उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर दिया जाएगा, बुकिंग Find YourVibe.in पर होगी।

सवाल 3. इस पार्टी का विरोध कौन कर रहा है?

जवाब: छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इसका विरोध किया है, दल ने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को बदनाम करने वाली घटिया पार्टी बताया है।

सवाल 4. बजरंग दल ने क्या चेतावनी दी है?

जवाब: बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन यह पार्टी हुई तो दल अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा और इसके जिम्मेदार आयोजक और क्लब वाले होंगे।

सवाल 5. पार्टी का पोस्टर कैसे वायरल हो रहा है?

जवाब: रक्षाबंधन को शराब के साथ सेलिब्रेट करने के मैसेज वाला पोस्टर वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग आपत्ति जता रहे हैं।