रायपुर ब्रेकिंग: गुढ़ियारी स्थित प्रयास संस्थान में अचानक लगी आग, फंसे बच्चों को निकाला गया बाहर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास संस्थान में अचानक आग लग गई। हॉस्‍टल में जब आग लगी उस वक्‍त बच्‍चे भी मौजूद थे। आनन-फानन में बच्‍चों को हॉस्‍टल से बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। खबरों के अनुसार एसी रूम में सफाई के दौरान आग लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रयास संस्थान के स्टोर में रखे कम्प्यूटर सिस्टम जलकर स्वाहा हो गए। साथ ही संस्थान के पुराने दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए है। इधर प्रयास के बाहर छात्राओं के परिजन परेशान होते रहे। मीडिया को इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।