Raipur : नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए 1 अक्टूबर से मुफ़्त बस पास सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह निर्णय वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत लिया गया है।

इस परिवर्तन से जुड़े कर्मचारियों में असमंजस और असंतोष का माहौल है। उनका कहना है कि रायपुर से नवा रायपुर रोजाना आना-जाना आसान नहीं है- एक ओर बस किराया बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मासिक भत्ता 100 रुपये ही रखा गया है, जो उन्हें पर्याप्त नहीं लगता।

कुछ कर्मचारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसे “कर्मचारी हितों को कम प्राथमिकता देना” बताया है और सुझाव दिया है कि या तो पुरानी बस सुविधा फिर से शुरू की जाए, या विकल्प स्वरूप सभी को 2000 रुपये प्रति माह का वाहन भत्ता दिया जाए।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।