Raipur City News: रायपुर। रायपुर अधिवक्ता संघ के दिनेश देवांगन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। रविवार को मतगणना के बाद दिनेश देवांगन को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सूर्यकांत पाटस्कर और भारती राठौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश पूरी को सचिव तथा रानी लक्ष्मी साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raipur City News: अन्य पदाधिकारियों में गुणेश निर्मलकर को सह सचिव, नेहा राठौर को सह सचिव महिला, महेंद्र देवांगन को ग्रंथालय सचिव और योगेश साहू को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव चुना गया है।
महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित को शामिल किया गया है। इसके अलावा योगीराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसुजा और आकाश सोनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।