रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंतिम महीने में 3 दिसंबर को शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। इस बीच क्रिकेट प्रेमियों को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच देखने का अवसर मिलेगा। ये मैच रोमांच से भरपूर होगा, जहां पर एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी चौके छक्के लगाते नजर आएंगे।

यह श्रृंखला छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष रूप से रोमांचक होगी, क्योंकि वे भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा देख सकेंगे। स्टार खिलाड़ियों जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, और क्विंटन डी कॉक की उपस्थिति मैच को और भी आकर्षक बनाएगी।

बता दें कि, रायपुर में पहला वनडे मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी 2022 को खेला गया था, जिसके बाद अब ये दूसरा मौका होगा, जहां पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।