रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इन में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि युवती की लाश कमरा नंबर 416 में मिली है। इसी के साथ ही युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड का शव उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती की रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। दोनों मृतक अंबिकापुर के रहने वाले थे। मृतक युवती का नाम वाणी गोयल बताया जा रहा है, जोकि कल से लापता थी। फोन बंद होने पर घर वालों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को युवती की लोकेशन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन होटल मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। इसके बाद आज फिर पुलिस की टीम आई और रूम खोला तो कमरे में युवती की लाश मिली।

इसी के साथ ही युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल का शव देर रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्‍जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

See also  CG accident: 28 लोगों को लेकर जा रही बस शिवनाथ नदी के पास पलटी, 8 की हालत नाजुक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।