छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

टीआरपी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर जिला बार एसोसिएशन के होने वाले आगामी चुनावों पर 17 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद बार एसोसिएशन की चुनावी सरगर्मियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।
रायपुर जिला बार एसोसिएशन प्रदेश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अधिवक्ता संघों में से एक है। चुनावों पर रोक लगने से न केवल उम्मीदवारों की तैयारियों को झटका लगा है

मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि न्याय के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है, ऐसे में पुरुषों के लिए आरक्षण का कोई वैधानिक आधार नहीं बनता। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनारायण व्यास ने बताया कि कोर्ट ने 17 अप्रैल तक चुनाव पर रोक लगा दी है।

अदालत: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (बिलासपुर)।

संस्था: रायपुर जिला बार एसोसिएशन (प्रदेश का सबसे बड़ा संघ)।

प्रभाव: चुनावी प्रक्रिया और मतदान की तारीखों को टाल दिया गया है।

आगे क्या होगा?
हाईकोर्ट द्वारा मामले की अगली सुनवाई तक चुनाव स्थगित रहेंगे। अधिवक्ताओं की नजरें अब कोर्ट के विस्तृत आदेश पर टिकी हैं।

See also  फेसबुक ने लाया एक नया फीचर, जिसमें आसानी से बना सकेंगे अपना 3D एनिमेटेड अवतार

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।