CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वन प्रशासन में कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 21 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर 9 IFS अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और प्रादेशिक वनमंडलों के प्रभारियों को बदला गया है।

जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व बैकुण्ठपुर के उप संचालक पद से स्थानांतरित कर उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा (अम्बिकापुर) बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2018 बैच के दिनेश कुमार पटेल को उप वन संरक्षक मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की कमान सौंपी गई है। अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर के उप संचालक गणेश यू.आर. (2019 बैच) को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर पदस्थ करते हुए अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

See also  हल्ला बोल से आधी आबादी स्कूल से तो वीआईपी इलाका इमरजेंसी मेडिकल से दूर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।