बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी है। इस बार निशाने पर शहर के चर्चित चार्टेड अकाउंटेंड है। टीम चार्टेड अकाउंटेंड सुरेंद्र जैन के तेलीबांधा स्थित ऐश्वर्या रेसीडेंसी स्थित निवास और कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि प्रदेश में मनी लॉड्रिंग, कोल स्कैम और शराब घोटाला को लेकर जहां ईडी लगातार सक्रिय है इस बीच आयकर विभाग की इस दबिश से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिल रही है कि चार्टेड अकाउंटैंड सुरेंद्र जैन का बेटा विपुल जैन और पत्नी ऋतु जैन के नाम सोलर प्लांट का सरकारी सप्लाई का बिजनेस है। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर किसी तरह की पुष्ट जानकारी सामने नहीं मिल सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।