रायपुर। Raipur News: शहरवासियों को एक ही प्लेटफार्म पर सुविधाएं उपलब्ध कराने नगर निगम ने वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा शुरू कर दी है। अब शहरवासी नगर निगम की विभिन्न सुविधाओं के उपयोग के लिए आफिशियल वाट्सएप नंबर 9111666207 पर चैट कर सकते हैं।

बता दें कि शुरुआत में इसे छह विकल्पों के साथ लांच किया गया है। जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स, बीपीएमएस, जल कनेक्शन, नामांतरण, स्वच्छ सर्वेक्षण और शिकायत/हेल्पलाइन शामिल हैं।

इस तरह काम करेगा चैटबॉट

हाय का मैसेज करते ही आपके सामने भाषा के चयन का विकल्प आएगा। इसके बाद आपके सामने नमस्ते के साथ छह विकल्प खुल जाएंगे। जिन्हें सलेक्ट कर आप सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

मिलेंगी ये सुविधाएं

  • संपत्ति कर का भुगतान
  • बकाया संपत्ति कर संबंधी जानकारी
  • पुराने संपत्ति कर भुगतान की टैक्स रसीद आसामी से प्राप्त कर सकेंगे।
  • नल कनेक्शन
  • मकान व भूखंड के नामांतरण की ऑनलाइन प्रणाली
See also  महिला को ढाई माह तक डिजिटल अरेस्ट रख कर 2.83 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।