रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक युवक का पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई।

मृतक की पहचान ओडिशा निवासी त्रिलोकचंद दलई के रूप में हुई है। वह पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। रायपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही वह खाने-पीने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। ट्रेन के चलने पर उसे पकड़ने के लिए दौड़ा, लेकिन जल्दबाजी में उसका पैर प्लेटफॉर्म के गैप में फंस गया।

घटना के बाद लोगों ने तुरंत ट्रेन का स्टॉप लीवर खींचा। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में त्रिलोकचंद को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  कोरोना से मृत ग्रामीण की बजाय दूसरे का शव भेज दिया अस्पताल ने, गांव में मचा हड़कंप

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा: पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।