रायपुर। रायपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद और धमतरी जिलों में 14 और 15 सितंबर को जब्त मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के तहत कुल 23,000 किलो से अधिक गांजा को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत नष्ट किया।

नष्टीकरण की यह कार्रवाई गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आदेशों के तहत, पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशानुसार संपन्न हुई। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह और धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव भी उपस्थित थे। गांजे को रायपुर के सिलतरा स्थित एक निजी पावर प्लांट की भट्ठी में जलाकर बिजली का उत्पादन किया गया।

महासमुंद जिले के 443 मामलों में 22,631 किलो, बलौदा बाजार के 5 मामलों में 224 किलो, धमतरी के 8 मामलों में 328 किलो, और गरियाबंद के 16 मामलों में 309 किलो गांजा को विधि सम्मत तरीके से जनसुरक्षा और पर्यावरण विभाग की अनुमति के बाद नष्ट किया गया।

See also  मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे छतीसगढ़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।